Pages

Saturday, September 18, 2021

ग्राम्य देवियां पथवारी मैया, चावड मैया, शैडो मैया

 1- पथवारी मैया:- भरनाकलां स्थित सवा विसा में विराजमान "पथवारी मैया" ।
  

            *पथवारी माता की आरती*



ॐ जय पथवारी माँ,माँ जय पथवारी माँ।
सरस्वती लक्ष्मी काली-2,तुम ही पूर्णिमा माँ।
ॐ जय पथवारी माँ।।
कोई जग का शुभ कारज हो, तुम्हीं से हो आरम्भ-2..तुम्हीं से...
जला दीप जल चढ़ा धाम तुझ-2,तुम मारो दैत्य निशुंभ।।ॐ जय पथवारी माँ।।
गांव शहर हो मानुष कोई,सब नगर तुम्हारा वास-2..तुम..
तुम्हीं त्रिकुटी रूप बसी हो-2,भक्त की बनकर आस।।ॐ जय पथवारी माँ।।
कण पत्थर में तुम्हीं विराजो,और ह्रदय जन जन घट-2..और ह्रदय.,
सभी जीव की रक्षक माता-2,बन ढाल सुखों की पट।।ॐ जय पथवारी माँ।।
सातो दिन की तुम हो देवी,और चारों पथ की देव-2..और चारों..
भुत प्रेत संकट मिट जाते-2,तुम सब सुख दाता देव।।
ॐ जय पथवारी माँ।।
चैत्र,क्वार,ज्येठ,माघ की,नवरात्रि करे जो भक्त-2..नवरात्रि..
दूध,दही,गुड़,चढ़ा दीप कर-2,मनवांछित वर दो भक्त।।
ॐ जय पथवारी माँ।।
चोथ,अष्टमी,एकादशी,अमावस,और पूर्णमासी दिन-2..और..
जो धुप दीप पथवारी करती-2,माँ कृपा करे अभिन्न।।ॐ जय पथवारी माँ।।
जो पथवारी करे आरती,पाये धन तन सुख-2..पाये..
पीढ़ी सात तर जाती है-2,और मिटे कर्ज सब दुःख।।ॐ जय पथवारी माँ।।


2- चावड मैया:- भरनाकलां स्थित ढाई विसा में विराजमान "चावड मैया" ।





  3- शैडो मैया:- भरनाकलां स्थित दश विसा में विराजमान "शैडो मैया" ।




 'ब्राह्मण ओमन सौभरि भुर्रक'

संबंधित लिंक...




Sunday, August 8, 2021

Business Tycoon pandit Shobharam Sharma ji


वर्तमान ब्लॉकप्रमुख, भूतपूर्व ग्राम प्रधान भरनाकलां, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सौभरेय ब्राह्मण संघ, व बिजनेसमैन शोभराम शर्मा जी का जन्म सन्... में ब्रज मंडल मथुरा जिले के गॉंव भरनाकलां में आदिगौड़ अहिवासी ब्राह्मण  परिवार में हुआ था । 


इनके पिता पं. श्री राधेश्याम भगत जी हैं। भगत जी नित्य प्रति श्री गिरिराज पर्वत (गोवर्धन महाराज) की परिक्रमा करते हैं । सन्... में शर्मा जी ने ... स्कूल से  शिक्षा प्राप्त की ।

 वो कहते हैं ना कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती ठीक इसी तरह यह बात भी शर्मा जी के जीवन में भी सत्य साबित हुई । सन ... में शोभाराम जी अपना बिज़नेस एक टेम्पू से शुरू किया लेकिन काम ज्यादा चला नहीं साथ में खेतीबाड़ी का तो पुश्तैनी काम था ही और गाँव में कुछ दिनों बाद चुनावों के दौरान वो ग्राम प्रधान चुने गए । यहाँ से इनकी जिंदगी गेम चेंजर की तरह बदल गयी फिर कभी वापस मुड़के नहीं देखा इसके बाद शर्मा जी सन...... में pwd के ठेकेदार बन गए । आपने देश के कई प्रदेशों के शहरों व ग्रामों में सड़क का निर्माण कराया । आपका वर्तमान निवास स्थल आनंदवन मथुरा है ।

 हाल ही में आपकी पत्नी श्रीमती जमुना देवी जी ब्लॉक चौमुहा से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतकर स्वसमाज का नाम गौरवान्वित किया है । इससे पहले स्वसमाज के मथुरा जिले के 12 गांवों से कोई भी स्वजन इस पद को नहीं जीत पाया था । आपके पास अब प्रशासनिक, राजनैतिक, व्यापार इत्यादि का बड़ा मजबूत अनुभव है । ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को आपसे विकास की बहुत उम्मीदें हैं ।
आपका परिवार पहले से ही भागवत प्रेमी व साधुसंगत रहा है ।  काठिया बाबा महंत श्री श्री डोरी बाबा का आपके ऊपर हमेशा आशीर्वाद बना रहता है । वृन्दावन के महंत व साधु-संतों को धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु फ़ॉर व्हीलर भी भेंट की ।
पिछले कई महीनों पहले मिनी कुंभ वृन्दावन में हरिप्रिया शरणदास जी महाराज, डोरी बाबा आश्रम में हुई श्रीमद भागवत कथा के दौरान मुख्य यजमान की भूमिका में रहे ।


 आपके 3 भाई और 1 बहिन है । आपके ... पुत्र व ... पुत्रियां हैं ।
 आपके पास ... अरब मूल्य की संपत्ति है, जिसके अनुसार आप गॉंव के  सबसे धनी व समृद्ध व्यक्ति हैं और जिले में आप top 20 की लिस्ट में आते हैं ।
आप  कंस्ट्रक्शन कंपनी SRSC के फाउंडर हैं । जिसमें करीब 100 से ज्यादा वर्कर काम करते हैं ।

आपका आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ा व्यापारिक घराना है। आपकी भागीदारी स्वसमाज के मुख्य कार्यक्रमों रहती है रहती है ।आप अखिल भारतीय सौभरेय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद आसीन हैं । वार्षिक होली मिलन समारोह व स्वसामाजिक कार्य आपकी देख-रेख में होते हैं ।


श्री शोभाराम शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती जमुना देवी  जी को चौमुहां ब्लॉक की प्रमुख निर्दलीय/निर्विरोध निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई


स्वसमाज में पहली बार ब्रज रीजन से माता जी के देहावसान के बाद सम्पूर्ण मथुरा जिले का विशाल महाभोज कराकर पुण्य की प्राप्ति की । ऐसा विशाल कार्यक्रम गाँव में क्या अपितु आसपास के क्षेत्र में हुआ ही नहीं था । सम्पूर्ण भोज की दावत की सिकाई घी में हुई थी । इतनी बडे कार्यक्रम में इतनी उचित व्यवस्था देखते ही बनती थी । उस दिन के दौरान सम्पूर्ण मथुरा जिला भरनाकलांमय हो गया था ।

इनका गाँवप्रेम भी किसी छिपा नहीं है, इतनी व्यस्त जिंदगी होने के बाबजूद भी गाँव की तरफ़ इनका मन हमेशा बना रहता है, गाँव के कुछ विकास कार्य इनकी निष्काम सेवा का प्रतीक है । जैसे- ग्राम की मुख़्य परिक्रमा के चौड़ीकरण का काम जारी है ।इस रास्ते को गोवर्धन-छाता रोड तक काम से कम 20 फ़ीट चौड़ा करते हुए बना रहे हैं ।इसके अतिरिक्त अभी हाल ही में भरनाकलां में लगभग 2 एकड़ में श्मशान भूमि की मिट्टी डलवाकर बाउंडरी वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और छोटा मंदिर जिसे राधाकृष्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है उसके पीछे तालाब की बाउंडरी का भी कार्य प्रगति पर है । आमतौर पर ग्रामवासी उस तालाब को नधा के नाम से उच्चारित करते हैं । कुल मिलाकर शर्मा जी ने ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद विकास की झड़ी लगा रखी है ।


साभार:-ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलां, मथुरा

संबंधित लिंक...

शौर्यचक्र विजेता शहीद कैप्टन राकेश शर्मा


मेरा गांव मेरा गर्व - 

एक राष्ट्र की असली ताकत उसके सैनिकों के समर्पण में होती है । असीम साहस और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा और सेवा करने वाले उन बहादुर जवानों को प्रणाम करना चाहिए। भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता ।

ऐसे ही एक वीर बलिदानी श्री कैप्टन राकेश शर्मा का जन्म 25 मई 1966 को उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गांव भरनाकलां तहसील गोवर्धन हुआ था। भारतीय सेना के दिग्गज कैप्टन हरिहर शर्मा जी के बेटे, कैप्टन राकेश शर्मा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा झांसी और बरेली से की। बाद में उन्होंने 05 जुलाई 1976 को छठी कक्षा में राजस्थान के मिलिट्री स्कूल धौलपुर में प्रवेश लिया। यहीं पर उनके भविष्य के सैन्य करियर की नींव रखी गई थी। बारहवीं कक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने पुणे से स्नातक की पढ़ाई की और अपना एनसीसी "सी" प्रमाणपत्र भी हासिल किया।

वर्ष 1986 में, उन्होंने NCC दल के हिस्से के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में सम्मानित किया गया। उनका बचपन से ही सशस्त्र बलों में शामिल होने का मन था और बड़े होकर अपने सपने का पालन करना जारी रखा। आखिरकार उनका सपना सच हो गया और स्नातक होने के बाद उन्हें सेना में शामिल होने के लिए चुना गया। वे आईएमए देहरादून गए और 23 वर्ष की आयु में 10 जून 1989 को लेफ्टिनेंट के रूप में पद प्राप्त किया। उन्हें मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की 17 Mech Inf बटालियन में पद मिला, जो एक इन्फैंट्री रेजिमेंट है जो अपने निडर सैनिकों और कई युद्ध कारनामों के लिए जानी जाती है।

 एक बार कश्मीर में आतंकी और और आतंकवाद को खत्म करने के लिए पोस्टिंग हुई । संदिग्ध शिविर लगभग 11000 फीट की ऊंचाई  पर स्थित था। कैप्टन राकेश शर्मा ने एक ऐसे मार्ग का अनुसरण करते हुए फीचर को स्केल करने का फैसला किया जिसने आश्चर्य का एक तत्व सुनिश्चित किया। कैप्टन राकेश शर्मा ने 04 मार्च 1995 की सुबह एक अधिकारी, 4 जेसीओ और 65 अन्य रैंकों की एक टीम का नेतृत्व करते हुए ऑपरेशन शुरू किया। कैप्टन राकेश शर्मा और उनके आदमियों ने अचंभित करने में कामयाबी हासिल की और इलाके की घेराबंदी कर दी। चेतावनी जारी करने पर, जब आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो एक भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि एक आक्रामक हमले के बाद बड़ी संख्या में आतंकवादियों ने अंततः आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद कैप्टन राकेश शर्मा ने बचे हुए तत्वों से निपटने के लिए मॉपअप ऑपरेशन के लिए कैंप में प्रवेश किया। वह जल्द ही दो छिपे हुए आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गये, जिन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से उस पर गोलीबारी की। कैप्टन राकेश शर्मा तुरंत हरकत में आए और उनमें से एक का सफाया कर दिया और दूसरे को घायल कर दिया। हालांकि दूसरा आतंकी पलटने में कामयाब रहा और कैप्टन राकेश शर्मा को गोली मार दी। साथ ही 7 विदेशी खूखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर माँ भारती की रक्षार्थ बलिदान देने में भी पीछे नहीं हटे। कैप्टन राकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। कैप्टन राकेश शर्मा एक बहादुर सैनिक और शूरवीर अधिकारी थे, जिन्होंने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं का पालन करते हुए अपने कर्तव्य की पंक्ति में 28 वर्ष की आयु में आगे बढ़कर नेतृत्व किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कैप्टन राकेश शर्मा को उनके असाधारण साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा वीरता सम्मान, "शौर्य चक्र" दिया गया। भारतीय सैनिक अपनी आखिरी सांस तक लड़ते हैं, इसलिए नहीं कि वे अपने सामने वालों से घृणा करते हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वे अपने पीछे खड़े लोगों से प्यार करते हैं ।

तू शहीद हुआ,
तो न जाने,
कैसे तेरी माँ सोयी होगी?
लेकिन एक बात तो तय है कि ...
तुझे लगने वाली गोली भी,
 सौ बार रोयी होगी !

अपने गांव भरनाकलां में मां भारती के ऐसे सपूत कैप्टन राकेश शर्मा जी को समर्पित शहीद स्मारक बनाया गया है जहां जिले अन्य सभी शहीदों के नाम भी पट्टिका पर अंकित हैं। आज देश के युवाओं के लिए वो एक प्रेरणास्त्रोत हैं।

उत्तर प्रदेश की पूज्य योगी जी की सरकार ने 
27 कि0 मी0 गोवर्धन-छाता सडक का नामकरण शौर्यचक्र विजेता शहीद कैप्टन राकेश शर्मा जी के नाम से कर के बृजभूमि व स्वसमाज को गौरवान्वित किया है । 

बलिदानियों के नाम से उनके सम्मान में गांव का मुख्य द्वार  "वीर द्वार" भी बनवाया जाए तो और अच्छा है।






साभार:-ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलां, मथुरा

संबंधित लिंक...

Wednesday, August 4, 2021

राधा-कृष्ण मंदिर (छोटा मंदिर), सवा विसा भरनाकलां

राधा-कृष्ण  मंदिर (छोटा मंदिर), सवा विसा भरनाकलां-

श्री राधाकृष्ण मंदिर (छोटा मंदिरसवा विसा में नधा तालाब के समीप स्थित है । वास्तु के हिसाब से इसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है । मन्दिर के मुख्य दरबार में विराजमान श्री राधा कृष्ण जी है । मंदिर में स्थित बहुत ही भव्य व मनमोहक मुर्तियां जो लोगों का मन मोह लेती हैं । मंदिर के पास 12 बीघा भूमि है जिसके मालिक स्वयं प्रेमी युगल स्वरूप श्री राधाकृष्ण जी ही हैं । मंदिर की खेतीहर भूमि को कृषि के लिए वार्षिक पट्टे पे उठाया जाता है ।
मंदिर का निर्माण सवा विसा भरनाकलां के लोगों ने ही मिलकर किया था। अब से कुछेक वर्ष पहले ही मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया है जिसमें सम्पूर्ण मंदिर में ग्रेनाइट पत्थर का प्रयोग गया है । मंदिर के द्वार पर भव्य स्वागत करती मुर्तियां लगाई गई हैं । यह मंदिर ग्राम की परिक्रमा में पड़ता है । ग्रामवासी जब गॉंव की परिक्रमा करते हैं तो अवश्य ही इस मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं । मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी द्वारा वार्षिक 'श्रीमद भागवत कथा' का आयोजन होता है ।

                       महंत- उड़िया बाबा

सवा विसे में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर (छोटा मंदिरके महंत श्री उड़िया बाबा जिनका हाल ही में मुक्तिधाम को चले गए हैं जो लगभग 50 वर्षों से मंदिर के मुख्य पुजारी थे । युवावस्था से ही वो ग्राम भरनाकलां में रहे, अन्यत्र कहीं नहीं गए । वो नाटे कद के थे और वो ऐसी विद्या जानते थे लोग किसी वस्तु की चोरी या खो जाने पर *पूछा  वाले* के पास जाते थे, लेकिन उड़िया बाबा इस मसले का हल मंदिर से बैठे-बैठे ही कर देते थे वो बता देते थे कि फल चीज वहाँ मिल जाएगी या इतने दिनों के बाद मिल जाएगी । 

निजग्राम भरनाकलां निवासी 'ब्राह्मण ओमन सौभरि भुर्रक'

संबंधित लिंक...

Wednesday, June 30, 2021

बृजवासी जगदगुरु श्री आनंद कृष्ण जी महाराज

बृजवासी जगदगुरु श्री आनंद कृष्ण जी महाराज : एक परिचय...

जन्मस्थान परिचय:- 
वैदिक आध्यात्मिक , गरिमामयी व्यास परंपरा की विलक्षण वाग्धारा की उत्ताल ऊर्मि के रसमय वाहक " महाराजश्री का जन्म बृजमंडल में श्रीधाम गोवर्धन के निकट भरनाकलांँ नामक ग्राम में महर्षि अंगिरा के प्रपौत्र ब्रह्मर्षि सौभरि के वंश में दिनांक 1 मार्च 1990 को हुआ । आपके पूज्य पिता पंडित श्री बलबीर प्रसाद शर्मा जी एवं माता ललिता देवी निष्ठावान भगवतप्रेमी हैं । महाराज श्री के लघु भ्राता का नाम "बृज रसिक" माधव कृष्ण है जो कि भजनों के माध्यम से श्रोताओं के ह्रदय को बृजभाव में डुबकी लगवाते रहते हैं ।

शिक्षा-दीक्षा:- 
पूज्य महाराज जी के अथक परिश्रम और जनमानस के अपार सहयोग का एकमात्र उद्देश्य है कि निरंतर संपूर्ण भारतवर्ष में ज्ञान सत्संग और आध्यात्म के माध्यम से जनमानस में एकता का संचार करता रहे। महाराज श्री ने अपने माता-पिता के द्वारा बचपन से ही रामायण व श्री कृष्ण चरित्र का मनोयोग से श्रवण किया, आपके पिता आपको उच्च शिक्षा दिलाकर भागवत के एक निपुण प्रवक्ता के रूप में देखना चाहते थे, भागवत के पूज्य सद्गुरुदेव श्री दामोदर त्रिपाठी जी के शुभाशीर्वाद से इसमें शीघ्र सफलता मिली , श्री गुरुदेव के आशीर्वाद से आपने व्याकरण से आचार्य (M.A) एवं शिक्षाशास्त्री ( B.ED ) की डिग्री प्राप्त की है ।

सम्मान व उपाधियाँ:-
महाराजश्री को 'अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा' और 'ब्रह्मकीर्ति रक्षक दल' व ब्रजभूमि कल्याण परिषद के द्वारा, शास्त्रार्थ महारथी श्री पुरुषोत्तम शरण शास्त्री जी, पं. बिहारीलाल वशिष्ठ जी, पं. पंडित श्री शिव कुमार पारीक जी श्रीश्रीवत्स गोस्वामी जी पं. राधा कृष्ण पाठक जी पं. श्री जुगेन्द्र भारद्वाज जी एवं बृजवासी विप्रों एवं रेणुरसिक जनों द्वारा वैष्णव बैठक कुंभ मेला 2021 में शुभ दिनांक 1 मार्च 2021 को (संयोग से इसदिन महाराजश्री का जन्मदिन भी था) 💐बृजवासी जगदगुरु💐 की उपाधि से समलंकृत किया गया । इसके अतिरिक्त महाराज श्री को कल्पतरु सेवा संस्थान के द्वारा "भागवत रत्न सम्मान " ब्रजभूमि कल्याण परिषद के द्वारा "सनातन गौरव सम्मान" व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा" विप्र गौरव" की उपाधि से समलंकृत किया गया है ।

कार्य और मार्गदर्शन:-
महाराज श्री 16 वर्ष की अवस्था से ही श्री कृष्ण कथा एवं राम कथा कह रहे हैं , महाराज श्री मधुर संगीत के साथ शुद्ध हिंदी एवं बृज भाषा में कथा कहते हैं, आपकी कथा शैली इतने सहज एवं सरल है कि सभी श्रेणी के श्रोता आनंद लाभ लेते हैं । महाराज जी 180 से ज्यादा भागवत कथा और 21 से ज्यादा राम कथा का वाचन कर चुके हैं ।
 भजन और कथाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कथाप्रेमी इकट्ठा होते हैं I संस्कृत और आध्यात्मिकता के बारे में उनका ज्ञान लोगों को स्वयं का अहसास करने और परम शक्ति के निकटता को महसूस कराता है। महाराज श्री की शास्त्रसम्मत मान्यता है कि भागवत श्री कृष्ण स्वरूप है इसलिए भागवत के किसी भी प्रसंग को बिल्कुल छोड़ना अपराध है , संगीत का माध्यम साथ रहते हुए भी आप कथानक एवं आध्यात्मिक पक्ष पूरा ध्यान रखते हुए कथा कहते हैं।
हिंदू संस्कृति एवं वैदिक सनातन धर्म के प्रचार भावना को लेकर एवं बृज संरक्षण के लिए महाराज श्री एक दीप से अनेकों दीपों को जलाने में लगे हैं और निष्काम भाव से श्री कृष्णकथा एवं श्री रामकथामृत वर्षा करते रहते हैं ।

सेवाभाव व ट्रस्ट:-
महाराज श्री के पावन सानिध्य में, और आप सब के सहयोग से अन्नक्षेत्र , गौ सेवा , वस्त्र एवं दवाओं का मुफ्त वितरण चल रहा है । इसके अतिरिक्त  * भारतीय सप्तर्षि सेवा संगठन'  के नाम से वो ट्रस्ट चलाते हैं ।

TV के माध्यम से कथाओं का प्रचार-प्रसार:-
कई टीवी चैनलों ने उनके भागवत कथा, भजन और प्रवचनों को नियमित रूप से प्रसारित किया।

महाराज जी से जुड़ने के लिए दूरभाष- +91 97193 17960 पर सम्पर्क कर सकते हैं । 
वर्तमान निवास स्थल- वृन्दावन धाम

               💐जय श्री राधे💐



Wednesday, June 16, 2021

Bharanakalan youth Employees Circle

 यहाँ पर गाँव के प्रगतिशील युवा व अन्य लोगों की एक टेंटेटिव सैलरी लिस्ट जारी की जा रही है हालांकि ये सब कॉन्फीडेंश्यल बात होती है । फिर भी आगे आने वाले बच्चों के आप प्रेणनाश्रोत हो सकते हैं । अभी इस लिस्ट में गांव के स्वजातीय लोगों 60-70% का आंकड़ा है, जो पता था(अंदाजे से)  ।



*IT में वर्किंग गाँव के होनहार युवा जो गांव की प्रगति के लिए सदैव तत्पर (NRB- Non Resident Bharanalaite)*:-


उमेश:- 23-24 लाख, पलवल, अटीलेवाले

बालकिशन:- 15-16 लाख, गुरुग्राम हडीला

भुवनेश्वर:- 13-14 लाख, फरसा वाले गुरुग्राम

ठाकुर लाल:- 12-13 लाख, भैमी गुरुग्राम

राजेन्द्र :- 12-13 लाख, डोरी इटोइयाँ नोएडा

नरेश:- 12-13 लाख, नीमवाले जयपुर

नटवर:- 14-15 lakh कमरावाले लाख

महेश:- 3.5 लाख, भुर्रक (लल्लू काका जी) नोएडा

कन्हैया:- 3-4 लाख, भुर्रक इंदौर पटवारी

देवेंद्र:- 3-4 लाख फरसा वाले 

देवेन्द्रकुमार कमरा वाले  ballabgarh  3-4 lakh 

----------------------------------------

*बैकएंड ऑफिस में कार्यरत भरनाकलांवासी*:-

बनवारी:- 6-7 लाख, सलेमपुर वाले दिल्ली

जगदीश शर्मा जी:- 9-10 लाख अटीलेवाले पलवल

मुकेश:- 6-7 लाख, अटीलेवाले अलवर

खूबी:- 4-5 ओमी इटोइयाँ लाख

प्रेमशंकर:- 3-4 लाख, अटीलेवाले फरीदाबाद

बलराम:- 3-4 लाख, दुर्गा बैंक वाले दिल्ली

हरिओम:- 4-5 लाख, रग्गो दादा दिल्ली

महादेव:-3-4 लाख, सेलवाले बल्लभगढ़

महेश:- 3-4 लाख, सेलवाले बल्लभगढ़

गोविन्दा:- 5-6 लाख, कमरावाले बल्लभगढ़

सुभाष:- 4-5 लाख, सेलवाले बल्लभगढ़

डोरीलाल:- 6-7 लाख, कमरावाले बल्लभगढ़

मेघश्याम:- 5-6 लाख, कमरावाले बल्लभगढ़

 देवकी:- 6-7 कुम्हेरिया लाख

हरिओम:- 6-7 अटावाले लाख

राजेश:- 5-6 कुम्हेरिया लाख

विनोद:- 5-6 कुम्हेरिया लाख

हेतू:- 3-4 मुकदम लाख

दिनेश:- 2.5-3 लाख सलेमपुर वाले etc...

Anil:- 5-6 lakh चंद्रमोहन जी, म.प्र.

Anil:- 3-4 lakh अक्खड़, मथुरा

Ram avatar:- 4-5 lakh नैवासी, गुड़गांव

Vishnu:- 10-11 lakh पंडा जी, पुणे

 Radhakrishna:- 4-5 lakh सट्ठा पलवल

Ganga sharan ji:- 24-25 lakh मुकदम दिल्ली

Rohitash:- 5-6 lakh अटावाले मथुरा

Devsharan:- 5-6 lakh नम्बरदार

Kanhaiya lal:- 4-5 lakh  नैवासी दिल्ली

 Raju:- 3-4 lakh दरिया

Dinesh:- 3-4 lakh ताऊ

Vishnu:- 4-5 lakh  पटवारी

Vinay:- 4-5 lakh पटवारी

 Jaydev:- 6-7 lakh रामकुमार इटोइयाँ

 Mukesh:- 4-5 lakh कुम्हेरिया

Jacky:-- 3- 4 lakh  सेलवाले

Sanjay:-- 3-4 lakh पारुआ

Bheem:- 3-4 lakh नायक वाले

 रामगोपाल कमरावाले ballabgarh,  7-8 lakh  (bsc bio  मेडिकल line)  

  भूपेंद्र कमरा वाले ballabgarh  (b.tech electrical)  3 lakh,

 परशुराम  कमरावाले  ballabgarh  , btech  machenical    3- 4 lakh

Banke 4-5 lakh कांईयां

₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹

*सरकारी नौकरी वाले*

राजाराम मा.साहब 8-9 लाख सेलवाले

रामकृष्ण मा.साहब:- 7-8 लाख कमरावाले

देवेश:- 17-18 लाख, गुजरात सलेमपुर वाले

रमाकांतजी:- 7-8 लाख, गाजियाबाद हडीला

वीरनारायण:- 6-7 लाख कलक्टर

भगवत मा. साहब-7-8 लाख, कुम्हेरिया

जयदेव जी:- 5-6 लाख, मथुरा कुम्हेरिया

हरिओम:- 7-8 लाख, मथुरा अटावाले

सुरेश:- 7-8 लाख, महाराष्ट्र अटीलेवाले

नारायण जी:- 7-8 लाख, मथुरा etc... अटावाले

₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹

*अपना काम करने वाले एंटरप्रेन्योर व कास्तकार*

शोभराम जी- 10-12 करोड़ कुषैणा

संजय जी:- 1- 2 करोड़ कुषैणा

हरिहर जी:- 1-2 करोड़ कुषैणा

 श्याम सुंदर:- 23-24 लाख, सट्ठा, नोएडा

गोपाल:- 12-13 लाख, सट्ठा , नोएडा

सोनू :- 9-10 lakh काइयाँ, नोएडा

विष्णु:- 6-7 लाख, सट्ठा , दिल्ली

विष्णु:- 5-6 लाख, सलेमपुर वाले, दिल्ली

कन्हैया:-7-8 लाख, वाइन ठेका, गोर्कीबाबा, शेरगढ़ ।

ओमप्रकाश:-4-5 लाख, भुर्रक

हेतरामबाबू:- 6-7  लाख, मुकदम etc...

₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹₹

*पंडताई(पुरोहिताई):-*

भीमसेन जी:- 6-7 लाख सलेमपुर वाले

हरिओम जी:- 3-4 लाख भैमी

हरिओम जी:- 4-5 लाख कुम्हेरिया

महादेव जी:- 4-5 लाख ताऊ 

हरदयाल जी:- 4-5 लाख पधान

सत्यदेव जी:- 3-4 लाख सट्ठा

मेघश्याम जी:; 3-4 लाख इटोइयाँ

आनंद जी:- 6-7 लाख etc... अटावाले

Ramakant ji:- 4-5 lakh इटोइयाँ

Liladhar ji:- 4-5 lakh इटोइयाँ


✨✨✨✨✨✨✨✨

भरनाकलां गाँव की जमीन:- लगभग 2000 एकड़(3700 बीघा)

स्वसमाज का परसेंटेज=80% (2800 बीघा)

1 बीघा से वार्षिक आय लगभग= 5000

2800 बीघा से= 14 करोड़

अगर 200 व्यक्तयों की औसतन आय 6 लाख सालाना मां लें तो= 12 करोड़ वार्षिक

*इसमें और भी कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर्स व छोटे-बड़े कारोबारियों को शामिल नहीं किया है ( due to have no idea...)


ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलां, मथुरा

संबंधित लिंक...

ग्राम भरनाकलां के कुआ व कुइयाओं की संख्या


 मेरा गांव मेरा गर्व- 

कुआ व कुइओं का संरक्षण व संवर्धन होते रहना चाहिए ।

भरनाकलां गांव के आसपास के कुइया व कुओं का पानी खारी है, इन जलस्रोतों की खुदाई के समय से या कालांतर में जल की प्रकृति खारी हो गयी, पूर्णरूपेण कह नहीं सकते लेकिन फिलहाल गांव व गांव के आसपास की भूमि पर बने सभी जलस्रोत बहुत खारी हैं । हमारे पूर्वज जल संरक्षण के लिए कुआं खुदवाते थे। हर गांव में 10 से 15 कुआं होते ही थे। पुराने समय में जब बारात बगैराह आती थीं तो नेग के तौर पर या सेवाभाव के अनुसार कुछ कुआ और कुइयाओं के लिए लोटा , बाल्टी देने का रिवाज हुआ करता था । परम्परागत दृष्टि से कुआ, कुइया, पोखर खुदवाने की क्रिया को हमेशा से ही पुण्यकर्म की श्रेणी में रखा जाता रहा है । पारम्परिक जलस्रोत अतीत में पेयजल आपूर्ति में सक्षम थे, लेकिन आज आधुनिकता का शिकार होकर साल दर साल बंद होने की कगार पर हैं।

हमारे गांव भरनाकलां के कुइआ व कुओं का विवरण:- 

1-*फत्ती वाली कुइया(मीठी कुइया)*- सड़क के किनारे बम्बी पर स्थित है, कभी इस कुइया से सम्पूर्ण की ग्राम की स्वजातीय महिलाएं नीर भरण के लिए आती थीं, जब से पाइपलाइन की व्यवस्था ग्राम में हुई है तब से यह परम्परा बन्द हो गयी । फिलहाल कुइया अभी चालू हालत में है ।

2- बघेलों वाली कुइया- छाता-गोवर्धन रोड पर स्थित है फिलहाल इससे नीरभरण बंद है।

3- हरिजनों वाली कुइया- ये कुइया भी पास में ही है इसी रोड पर । फिलहाल बन्द पड़ी है ।

4- जाटवों वाली कुइया- भंगियों वाली कुइया के पास स्थित है । अभी पानी भरना बन्द है ।

5- दर्जियों वाली कुइया- स्कूल फार्म के पास , पानी भरना बन्द ।

6- बलवीर भगत जी वाली कुइया- स्कूल फार्म के सामने , कभी-कभार प्रयोग लेते हैं ।

 7- रग्गो दादा वाली कुइया- बन्द

8- प्याऊ वाली कुइया (खारी कुइया)- नहाने के लिए अभी चालू हालत में है ।

9- गांव वाली खारी कुइया- फिलहाल पाट दी गयी है । कभी यह दश विसे की औरतों के नहाने की मुख्य कुइया और भैंसों की सानी करने के लिए पानी की मुख्य धारा  थी।

10- सरकारी स्कूल वाला कुआ- फ़िलहाल पटा हुआ है ।

11- मरघट वाला कुआ- बन्द पड़ा है । 

12- भैंमी बाबा वाला कुआ- कभी-कभार प्रयोग में ।

13- गौरी इटोइयाँ जी वाली कुइया- बंद पड़ी है ।

14- अटीलेवालेन वाला कुआ- बम्बा पर स्थित है, कभी-कभार उपयोग में

15- मुकदमों वाली कुइया(दश विसा)- बन्द पड़ी है ।

16- मुकदमों वाला कुआ(दश विसा)- अटा दिया गया ।

17- हवेली वाली कुइया- चालू हालत में, पर कम  उपयोग में

18- सट्ठान वाली कुइया- लीडो बम्बी के पास छाता-गोवर्धन रोड पर स्थित है । ना के बराबर उपयोग में

19- नैवासीन वाली कुइया- भरतपुर फीडर बम्बा पर स्थित है, अभी चालू हालत में ।

 20- बाबाजी वाला कुआ- उपयोग में नहीं 

21- कुम्हेरियन वाली कुइया

22- मन्ने वालेन की कुइया

23- कमरावालेन वाला कुआ

24- काइयाँन वाली कुइया

25- सेलवालेन वाली कुइया

26- बड़े मंदिर के पीछे वाला कुआ- बंद पडा है ।

27- मढ़ी वाला कुआ- पोखर के पास, बंद पड़ा है ।

28- नाले के पास वाला कुआ- बंद पड़ा है ।

29- मुहारी वाली कुइया कभी- कभार उपयोग में ।

30- नहर वाली कुइया-

31- मुखिया वाली कुइया

30- पारुआ वाली कुइया

31- कलेट्टर जी वाला कुआ (नद्या)

32- खिल्लू बाबा वाली कुइया

33- नम्बरदारन वाली कुइया

34- अक्खड़ों वाली कुइया

35- स्कूलफार्म वाली कुइया, पाट दी गयी

36- चरन मास्टर जी वाली कुइया

37-चंदा जी वाली कुईया

38- सोना वारी कुईया

39- गुल्लनपंडा जी वाली कुइया

इसके अतिरिक्त गांव में और भी कुइआ व कुआ हो सकते हैं जितना मालूम था उतना लिख दिया है।

🔸 आज स्थिति यह है कि गांव में  चलते हुए एक-दो कुआं मिल जाए तो समझे की जल संचय की दिशा में अब भी ग्रामीण जागरूक हैं। पहले कुआं के पानी से भोजन बनाने, पानी पीने एवं पूजा करने  का काम होता था। हमारी संस्कृति कुआं के पानी को शुद्ध मानती है। कुएं को कूप भी कहा जाता है । कुएं को खोदकर, ड्रिल करके, या बोर बनाया जाता है । कुएं को जीवन और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है । कुएं के पानी का महत्व कम होता जा रहा है । कुएं का पानी पीने के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था । कुएं के पानी पर पर्यावरण में होने वाले बदलावों का असर पड़ता है । जब पेयजल व्यवस्था चरमरा जाती है, तब इन कुओं की उपयोगिता बढ़ जाती है। लोग कुआं और हैंडपंप के माध्यम से पेयजल एवं निस्तार जल का उपयोग करते हैं। दो दशक पहले जब हैंडपंपों की कमी और नलजल योजना का अभाव था तब कुआं ही ऐसा साधन था। 

हिंदू धर्म में कुआं पूजन की परंपरा का विशेष महत्व होता है। कुआं पूजन पुत्र प्राप्ति पर किया जाता है। साथ ही यह ग्रह-नक्षत्रों को शांति के लिए भी किया जाता है। खासतौर से मूल नक्षत्रों में जन्मे बच्चों के लिए यह पूजा जरूरी मानी गई है। कई स्थानों पर इसे जल पूजा या जलवा पूजा भी कहा जाता है। रिक्ता तिथि यानी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी को छोड़कर, अन्य किसी भी तिथि पर कुआं पूजन संस्कार किया जा सकता है। वहीं, कुआं पूजा के लिए सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन अच्छा माना गया है। साथ ही चैत्र और पौष चंद्र महीनों को छोड़कर, सभी चंद्र महीने कुआं पूजा अनुष्ठानों किया जा सकता है। मृगशीर्ष, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, अनुराधा, मूल और श्रवण नक्षत्र भी कुआं पूजन संस्कार के लिए अच्छे माने जाते हैं। हिंदू धर्म में शादी-विवाह संस्कारों में भी बच्चे का कुआं पूजन किया जाता है। कुएं पूजन समारोह आमतौर पर नवजात शिशु के जन्म के 11वें दिन किया जाता है ।

 ▪️कुएं का आकार हमेशा गोल होता है:- 

किसी दूसरे आकार की तुलना में गोल कुआं ज्यादा मजबूत होता है और अपनी जगह पर स्थिर रहता है। आपको बता दें कि जब भी किसी द्रव को कहीं भी स्टोर किया जाता है तो द्रव उसकी दीवारों पर प्रेशर डालता है। अगर कुआं किसी अन्य आकार का होता तो पानी का प्रेशर उस आकार के कोनों की दीवारों पर सबसे ज्यादा पड़ता जिसकी वजह से कुएं की दीवारों को नुकसान भी पहुंचता है।गोल होने की वजह से कुएं में कोई भी कोना नहीं होता है। जिस वजह से पानी का प्रेशर भी हर तरफ एक समान ही पड़ता है और कुएं को जल्दी कोई भी नुकसान नहीं होता है।

ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलां, मथुरा

संबंधित लिंक...


भरनाकलां ग्राम में सम्मान की दृष्टि से पारंपरिक पागों की संख्या

मेरा गांव मेरा गर्व- 



मेरा गांव मेरा गर्व:- "पाग" जिम्मेदारी और सामाजिक सम्मान का सूचक है। पाग या पगड़ी जिसे परिवार या समाज के सम्मानित व्यक्ति इसे अपने सिर पर धारण करते हैं। ऐसा नहीं है बिना पाग/पगड़ी पहने किसी को सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता हो। समय के ढलते बहाव में धीरे-धीरे यह प्रतीक उन सम्मानित जनों के लिए भी विशिष्ट आयोजनों/अवसरों का आडंबरधर्मी प्रतीक बनकर ही रह गया है। गांव के उन्नायकों को स्वजाति अवंटक/अल्ल विशेष की लकीर पर डटे रहने के बजाय इस दिशा में  समय के अनुसार अद्यतन करते रहना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। अपनी सांस्कृतिक धरोहरों पर गर्व करना अच्छी बात है, पर उन्हें जानना जरूरी है कि इनका चलन किस आधार पर चला। परंपरा को जाने बगैर कोई भी उसका समुचित सम्मान नहीं कर सकता। 

👉इस प्रकार भरनाकलां गांव में पहले से प्रचलित बड़ा थोक दश विसा (१४ पाग)+पल्ला थोक{ढाई विसा+सवा विसा (१४)}=२८ । भरनाकलां गांव में "पाग" बरगला/नुक्ते (अल्ल/अवंटक) के कुछ परिवारों को पारंपरिक तौर पर दी जाती रही है । ये निम्नलिखित हैं -

🔸दश विसा के पागों (पागियों की) संख्या:-

1 अटावाले 

 2 मुकदम परिवार 

1 हडीला परिवार 

1 फरसा वाले

 1 सट्ठा परिवार 

 2 पचौरी परिवार 

 1 मुखिया जी

1 मोहन गुरु जी

1 भैमी परिवार 

1 अटीलेवाले

2 मिश्री बाबा

Total= 14

🔸ढाई विसा और सवा विसा (दोनों थोक):-

2 नैवासी, 1 कुसैंड़ा, 3 सेलवारे, 1 लम्बरदार, 2 मुकदम , 1 खिल्लू बाबा, 3 नंदा बाबा, 1 कमरावाले ।

Total= 14

🔸इसके अतिरिक्त भरनाकलां गांव में इटोइयां उपगोत्र  (अल्ल/अवंटक) के हर परिवार की भी अपनी एक पाग है। इस परंपरा का निर्वाह अभी हाल के कुछ ही वर्षों से हुआ है। इनकी संख्या शायद २४ अथवा ३६ है।

▪️पागधारकों को नेग/उपहार बतौर कुछ ना कुछ देने का रिवाज है- यह विवाह आदि के शुभ अवसरों पर कुछ धन/ वर्तन आदि देने की प्रथा है। कुछ हिस्सा, भेंट, शादी ब्याह में रिश्तेदारों से मिलने वाली शगुन की कुछ राशि इन पागधारियों को बतौर सम्मान दी जाती है । गांव, गोत्र, सतगामा, अठगामा, बारहा(बारह गाँव), खाप तथा पाल़ आदि के चौधरियों को भी हरियाणवी लोकजीवन में पगड़ी बांधने की परंपरा रही है, इतना ही नहीं, यहां पर ब्याह-शादी तथा अन्य अवसरों पर रूठे हुओं को मनाने के लिए पगड़ी उतारकर अंतिम प्रयास के रूप में मनाने की परम्परा अब भी कहीं-न-कहीं दिखाई पड़ती है। राजस्थान में भी पाग अन्य राज्यों से अधिक प्रचलन में है।

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

✍️ अपने गांव के कुछ तथ्यों को जानना अच्छी बात है जैसे हमारे गांव का नाम भरनाकलां है इसका अर्थ क्या है? भरनाकलां शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, भरना  और कलां, भरना का मतलब है स्थापना और कलां शब्द फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है बड़ा । इस प्रकार भरनाकलां का अर्थ होता है बड़ी स्थापना या बड़ी बस्ती। जैसे छोटा भरना या भरनाखुर्द जिसका अर्थ है छोटी बस्ती। ये शाब्दिक अर्थ है लेकिन समय/काल के चलते वर्तमान में इन नामों (कलां/खुर्द)के गांव की जनसंख्या कम - ज़्यादा हो सकती है।

किसी गांव का नाम सुनने पर स्वाभाविक जिज्ञासा होती है कि उसका नाम कैसे पड़ा होगा । अमूमन हम इन प्रश्नों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब हम ऐसा करते हैं तो क्या उस स्थान से जुड़े ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संदर्भों को विस्मृति की खाई में नहीं धकेल देते हैं लेकिन इतिहास के मामले में कई बार हम इतने अभिजनवादी हो जाते हैं कि अपने ही पूर्वजों के इतिहास को नजरअंदाज कर जाते हैं । उनकी जिजीविषा और ज्ञान परंपरा से खुद को दूर कर लेते हैं । किसी गांव के नाम की व्युत्पत्ति के द्वारा उसके इतिहास को समझने की कोशिश के बहुत कम उदाहरण हैं । हमारे जनमानस में यह बात बैठी हुई है कि किसी स्थान या जगह को राजा-महाराजा या प्रभुत्वशाली लोगों द्वारा ही बसाया जाता है । ऐसा नहीं है ये कोई भी हो सकते हैं लेकिन हैं तो हमारे पूर्वज या उनसे संबंधित।


ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलां, मथुरा

संबंधित लिंक...


Friday, April 30, 2021

भरनाकलां ग्राम के कुछ राजनैतिक आँकड़े


 *1*- भरनाकलां इतिहास में पहली बार बघेल or कुम्भकार प्रधानी जीतेंगे, इससे पहले बघेल तीन बार हार चुके हैं ।

 *2*- भरनाकलां इतिहास में पहली बार प्रजापतियों(कुम्भकारों) ने चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा ।

*3*- भरनाकलां इतिहास में एक ही परिवार में 2 बार प्रधानी आयी हो वो है कुषैणा परिवार ।

*4*- गाँव के इतिहास में जीत की हैट्रिक केवल *दश विसे* ने लगायी है ( बिरजू शर्मा-ब्रह्मानंद शर्मा-सत्यदेव शर्मा ) ।

*5*-  गाँव में अभी तक एस. टी. कैटेगिरी का कोई भी प्रत्याशी चुनाव के मैदान में नहीं उतरा है ।

*6*- गाँव में किसी एक जाति जिसका वोट शेयर 50+ है वो सिर्फ इकलौता बाल्मीकि समाज है जिन्होंने प्रधानी के लिए अभी तक अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है ।

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶

*सीरियल नम्बर/नाम/वर्ष/थोक/चुनाव चिन्ह*

12:- ? 2021-2026  *दश विसा* 

11:- गणपत जाटव 2015-2020 सवा विसा, अनाज ओसाता किसान

10:- पदमा शर्मा 2010-2015 सवा विसा, अनाज ओसाता किसान

09:- ठाकुर नारायणदास 2005-2010 ढाई विसा, अनाज ओसाता किसान

08- कमला कोहली 2005-2000  नगला, अनाज ओसाता किसान

07:- शोभाराम शर्मा 2000- 1995 ढाई विसा, कार

06:- सत्यदेव शर्मा  1995-1989 *दश विसा*

05:- ब्रह्मानंद शर्मा 1989-1984 *दश विसा*

04:- बिरजू शर्मा 1984-1974 *दश विसा*

03:- केशीराम शर्मा 1974- 1969 ढाई विसा

02:- प्यारेलाल अग्रवाल 1969-1964 ढाई विसा

01:- सोनी जाटव 1964-1959 *दश विसा*

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

💐 *भरनाकलां जातिगत प्रधानी शेयर* 💐


(A) *सौभरेय ब्राह्मण*- 50%

(B) *(अदर कास्ट)*

*जाटव*:- 16%

*बनिया*:- 8%

*नाई*:- 8%

*कोहली*:- 8%

*प्रजापति or बघेल*:- 8%

(C) महिला- 17%

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

*जनरल*:- 59%

*एस. सी.* :- 25%

*ओ. बी. सी.* - 16%

【आंकड़े 2026 तक】

■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■

A:- *10 विसा मोहल्ला*- मोहल्ला गंगा, मोहल्ला पौठा, मोहल्ला अटावाले, मोहल्ला प्रजापति, मोहल्ला बघेल, मोहल्ला वाल्मीकि, मोहल्ला जाटव.

B:- *ढाई विसा*- मोहल्ला इटोइयाँ, मोहल्ला कुषैणा.

C:- *सवा विसा*- मोहल्ला सौभरेय, मोहल्ला जाटव.


साभार:-
पंडित ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलाँ, गोवर्धन (मथुरा)

संबंधित लिंक...

महर्षि अंगिरा व ब्रह्मर्षि सौभरि जी की कथा
महर्षि घोर व सौभरि जी की कथा
कण्व ऋषि व ब्रह्मर्षि सौभरि जी की कथा
ब्रह्मर्षि सौभरि ब्राह्मणों के उपगोत्रों का वर्णन