Pages

Monday, February 17, 2025

गांव भरनाकलां में विधायक निधि और सांसद निधि के धन उपयोग

मेरा गांव मेरा गर्व- 



✍️भरनाकलां ग्रामसमाज की विरासतों की देखभाल व ग्रामवासियों के कल्याणकारी सहायता हेतु उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक वेब पोर्टल व ऐप का प्रयोग किये जाने की आवश्यकता है। इस वेब पोर्टल व ऐप के जरिए कोई भी जन अपनी इच्छानुसार स्वसमाज की आर्थिक सहायता के लिए "भरनाकलां ग्राम्यकोष" में दान दे सकता है।  इस ग्राम्यकोष की देखरेख गांव के लोगों के द्वारा बनाई समिति के हाथ ही हो। इस पहल के जरिये लोगों को एक-एक करके धन एकत्रित करने से बचाब तथा पैसों के नाम की पर्ची काटने का दबाव से भी छुटकारा मिलेगा। कई जागरूक अन्य ग्रामों के लोग इन डिजिटल सुविधाओं से युक्त साधनों से समाज को मजबूती दे रहे हैं।

 मान लो की हमारे स्वसमाज की ग्राम जनसंख्या ४०००  है और ये सब प्रतिव्यक्ति 100 रुपये भी सहयोग हेतु देते हैं तो ग्राम्यकोष में लाखों रुपए का प्रबंध इस विधि से बडी आसानी से हो जाएगा और इससे किसी की जेब पर भी ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा अंततः इन रुपयों के माध्यम से गांव के सामाजिक विकास कार्यों को पूरा किया जा सकता है । इससे पहल के जरिये ग्राम के सभी के लोगों को जोड़ा जा सकता है, सभी को सहभागिता  निभाने के तौर भी देखा जा सकता है । इस प्रक्रिया से उन लोगों से भी बचा जा सकेगा जो ज्यादा धन देते हों फिर उसके बाद उन्हें लगता हो कि हम ही समाज के सूत्रधार हैं और साथ ही वो लोग भी वंचित नहीं होंगे जो कहते हैं कि हमें कुछ पता ही नहीं, हमारी कोई सुनता नहीं, हमारा प्रभुत्व नहीं है। संग्रह के लिए पैसे की उगाही भले कम रुपयों में हो परन्तु सहभागिता सभी की नितांत आवश्यक है । तभी हम अधिक-अधिक ग्राम्यजनों को एक ही माला में बीजों जैसे देख पाएंगे ।

इस फंड से यथासम्भव समाज के अभावग्रस्त विद्यार्थियों को उचित शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति/अध्ययन ऋण आदि की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अतिरिक्त  फंड से समाज में शिक्षा का प्रसार, प्रचार, कैरियर विकास, व्यक्तित्व विकास, सुसंस्कार एवं उत्तम शिष्टचार हेतु सामग्री प्रकाशन, शिविर, गोष्ठी इत्यादि का निरन्तर प्रयास हो सकेगा।

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

▪️निम्नलिखित योजनाओं का भी लाभ लें - 

सांसद निधि व विधायक निधि से हर समाज के उत्थान हेतु बारातघर, धर्मशाला, स्कूल व छात्रावास इत्यादि के लिये पैसा आवंटित किया जाता है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से हम इन कामों की अर्जी क्षेत्रवार वहाँ के निवासी (स्वजन) इकट्ठा होकर अपने विधायक व सांसद के लिये दे सकते हैं । इन निधियों के तहत गाँवों के अलावा शहरों में भी अच्छी जगह पर जमींन अथवा भवन मुहैया कराया जाता है । जागरूक समाज इन योजनाओं का लाभ ले चुके हैं । अगर गांव की बात करें जहाँ - जहाँ जो समाज बहुलता में रहते हैं वहाँ इन स्कूल व धर्मशाला इत्यादि का निर्माण होना चाहिए ।

 किसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधान सभा व विधान परिषद सदस्य कभी भी अपने पद से  हट सकते हैं लेकिन "आवंटन" निर्वाचन क्षेत्र के लिए होता है इसलिए इस योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्य पर कार्रवाई निरन्तर जारी रखी जाती है । विधायक निधि के धन का का प्रयोग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का संचालन करने में होता है । विधायकों को हर साल 'विधायक निधि' आवंटित की जाती है, जिसका प्रयोग विधायक की सलाह पर जिला प्रशासन "विकास कार्यों" के लिए जारी करता है।

 हालांकि गांव में ज्यादातर समाज पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने की कोशिश में रहते हैं, उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं लेकिन ये जो योजना वो सरकार की तरफ से है इसलिए यहाँ पर आपकी भागेदारी बनती है और इसका लाभ लेना ही चाहिये ।




No comments:

Post a Comment