Pages

Monday, February 17, 2025

गांव भरनाकलां में सरकारी पोस्ट ऑफिस है।

 मेरा गांव मेरा गर्व:





गांव भरनाकलां में पोस्ट ऑफिस भी है जहां से डाक द्वारा पत्र, मनीऑर्डर, ग्रीटिंग कार्ड, पार्सल आदि को डाकिया के हाथों घर तक पहुंचाया जाता है। गांव के तीन सेक्टर्स (दश विसा, सवा विसा, ढाई विसा) में से यह ढाई विसा के अंतर्गत आता है। भरनाकलां में डाकघर की व्यवस्था सन....... में हुई थी। सबसे पहले डाकिया रूप में.......को तैनात किया गया था। तब से लेकर आज तक सुचारू रूप से डाकघर भरनाकलां अपनी सेवाएं देता आ रहा है। गांव में भरनाकलां में लगभग हर तरह की सुविधाएं हैं। आजकल बैंक प्रणाली होने के कारण यह सिर्फ पत्राचार तक सिमट कर रह गया है।


डाकिया को मूल रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर इन दस्तावेजों को पहुंचाना होता है।  ऐसा करने के लिए वह घर-घर और गली-गली जाता है क्योंकि वह एक लोक सेवक होता है। डाक विभाग, जिसे "इंडिया पोस्ट" कहा जाता है, एक वैधानिक संस्था है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह संचार मंत्रालय के अधीन है । दुनिया में सबसे व्यापक रूप से वितरित डाक प्रणाली है, सबसे अधिक डाकघर भारत में हैं। डाक क्षेत्र के आधारानुसार देश को 23 डाक सर्किलों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सर्किल का नेतृत्व एक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल करता है । पोस्टल इंडेक्स नंबर (पिन कोड) छह अंकों का पोस्टल कोड होता है । पिन सिस्टम श्रीराम भीकाजी वेलंकर द्वारा बनाया गया था जब वे कोलकाता में सेवारत थे।


🔹पिन प्रणाली निम्नलिखित तरीके से व्यवस्थित है:- 


पहला अंक क्षेत्र को इंगित करता है।

पहले दो अंक उप-क्षेत्र (या डाक सर्किल) को दर्शाते हैं।

पहले तीन अंक छंटाई जिले को दर्शाते हैं।

पहले चार अंक सेवा मार्ग को दर्शाते हैं।

अंतिम दो अंक डिलीवरी डाकघर को दर्शाते हैं। 2014 तक, भारत में 154,725 डाकघरों को कवर करने वाले कुल 19,101 पिन हैं। भारत में प्रत्येक पते के लिए 10 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या प्रस्तावित की है जिसे डिजीपिन कहा जाता है । राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय का उद्घाटन 6 जुलाई 1968 को नई दिल्ली में हुआ था।


🔸अन्य  डाक सेवाएं:-


डाक प्राप्ति के लिए पोस्ट बॉक्स और पोस्ट बैग

स्पीड पोस्ट

निवास प्रमाण के लिए पहचान पत्र

इंडिया पोस्ट एटीएम

आरएमएस ( रेलवे मेल सेवा )

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK)

आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण।

वेस्टर्न यूनियन.

डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा।

बचत बैंक (एसबी/आरडी/टीडी/एमआईएस/एससीएसएस/पीपीएफ/एसएसए)

बचत नकद प्रमाण पत्र.

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी)।

स्टाम्प बिक्री ।


ओमन सौभरि भुर्रक, भरनाकलां, मथुरा

संबंधित लिंक...

No comments:

Post a Comment