श्री राधाकृष्ण मंदिर (छोटा मंदिर) सवा विसा में नधा तालाब के समीप स्थित है । वास्तु के हिसाब से इसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है । मन्दिर के मुख्य दरबार में विराजमान श्री राधा कृष्ण जी है । मंदिर में स्थित बहुत ही भव्य व मनमोहक मुर्तियां जो लोगों का मन मोह लेती हैं । मंदिर के पास 12 बीघा भूमि है जिसके मालिक स्वयं प्रेमी युगल स्वरूप श्री राधाकृष्ण जी ही हैं । मंदिर की खेतीहर भूमि को कृषि के लिए वार्षिक पट्टे पे उठाया जाता है ।
मंदिर का निर्माण सवा विसा भरनाकलां के लोगों ने ही मिलकर किया था। अब से कुछेक वर्ष पहले ही मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया है जिसमें सम्पूर्ण मंदिर में ग्रेनाइट पत्थर का प्रयोग गया है । मंदिर के द्वार पर भव्य स्वागत करती मुर्तियां लगाई गई हैं । यह मंदिर ग्राम की परिक्रमा में पड़ता है । ग्रामवासी जब गॉंव की परिक्रमा करते हैं तो अवश्य ही इस मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं । मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी द्वारा वार्षिक 'श्रीमद भागवत कथा' का आयोजन होता है ।
महंत- उड़िया बाबा
सवा विसे में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर (छोटा मंदिर) के महंत श्री उड़िया बाबा जिनका हाल ही में मुक्तिधाम को चले गए हैं जो लगभग 50 वर्षों से मंदिर के मुख्य पुजारी थे । युवावस्था से ही वो ग्राम भरनाकलां में रहे, अन्यत्र कहीं नहीं गए । वो नाटे कद के थे और वो ऐसी विद्या जानते थे लोग किसी वस्तु की चोरी या खो जाने पर *पूछा वाले* के पास जाते थे, लेकिन उड़िया बाबा इस मसले का हल मंदिर से बैठे-बैठे ही कर देते थे वो बता देते थे कि फल चीज वहाँ मिल जाएगी या इतने दिनों के बाद मिल जाएगी ।
निजग्राम भरनाकलां निवासी 'ब्राह्मण ओमन सौभरि भुर्रक'
संबंधित लिंक...
No comments:
Post a Comment