मेरा गांव मेरा गर्व:-
▪️देश की सभी पंचायतों के लिए सरकार अब मास्टर प्लान बनाने की तैयारी कर रही है । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के अनुसार मास्टर प्लान ( महायोजना ) में पंचायत स्तरीय स्थानीय बुनियादी ढांचे, विकासात्मक आवश्यकताओं और रोजगार का बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
देश भर में 2.5 लाख के करीब ग्राम पंचायत हैं जिनके अंतर्गत करीब 6 लाख गांव आते हैं। मास्टर प्लान एक वैधानिक योजना दस्तावेज है, जो निर्धारित नियोजन क्षेत्र के अंतर्गत भविष्य की सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया जाता है। मास्टर प्लान की वैधता एक विशिष्ट अवधि के लिए होती है और अवधि समाप्त होने के बाद इसमें संशोधन की आवश्यकता होती है ।
✍️ एक ग्राम पंचायत में क्या- क्या सुविधाएं होनी चाहिए और किस प्रकार इन सुविधाओं को जन- जन तक पहुंचाया जा सकता है?
1:- वर्तमान समय में बजट, किस योजना के लिए सरकार द्वारा गाँव के विकास हेतु दिया गया है इसका लेखा-जोखा मासिक/त्रिमासिक या योजना समाप्ति के बाद पारदर्शी रूप से ग्राम पंचायत द्वारा गाँववासियों के समक्ष रखा जाए ।
2:- सरकार द्वारा दिए गए धन से गाँव भरनाकलां गांव में कौन-कौनसे काम 5 वर्ष के अंतर्गत सरकार से प्राप्त धन के द्वारा किये जाने हैं उनका भी मास्टर प्लान सबके सामने रखा जाए ।
3:- गांव में बिना टॉएलेट के एक भी घर अछूता नहीं हो ।
5:- अपने गांव भरनाकलां में प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कितने आदमी काम कर रहे हैं उन सभी मजदूरों के नाम की पारदर्शिता हो ।
6:- ग्राम भरनाकलां में दिव्यांगों, वृद्ध और विधवा महिलाओं के लिए पैंशन की व्यवस्था हो।
7:- ग्राम भरनाकलां में सरकार द्वारा आवंटित धनराशि से इंटर लॉकिंग सड़कों का निर्माण हर गली-मोहल्ले में किया जाये ।
8:- गांव में स्थित स्कूल-फ़ार्म की जगह का उपयोग छोटे बच्चों और युवाओं के लिए किया जाए जिसमें उनके लिए जिम, बैठने की सीट व पेड़-पौधे लगाकर पार्क बनाया जाये।
9:- श्मशानघाट की बाउंड्री वाले भूखंड के अतिरिक्त दूसरे श्मशान भूखंड पर शांतिवन पार्क का निर्माण भी कराया जाए ।
10:- गांव के चारों दिशाओं में स्थित चारों तालाबों की खुदाई, सफ़ाई व बाउंड्रीवाल, पक्के फर्श का निर्माण ग्रामविकास की प्राथमिकता में शामिल हो ।
11- ग्राम पंचायत भवन में साप्ताहिक मीटिंग की व्यवस्था हो जिसमें गांव के जागरूक लोगों की बात को फीडबैक के तौर पर लिया जाए।
12:- समय- समय पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकीय मंचों का कार्यक्रम कराया जाये ।
12- सरकार द्वारा राशन-वितरण प्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से सभी लोगों में बिना किसी भेदभाव के बांटा जाये।
13:- एक सार्वजनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला व पुस्तकालय, मिनी संग्रहालय की व्यवस्था सम्पूर्ण ग्रामवासियों के लिए शुरु की जाए ।
14:- ग्रामवासियों के लिए परिक्रमा मार्ग को सीसी रोड व रात्रि में प्रकाश के लिए हर लट्ठे (Street Pole) पर स्ट्रीटलाइट का इंतजाम करवाया जाए ।
15:- सरकारी ग्राम्य अस्पताल में नियमित डॉक्टरों की उपलब्धता हो, साथ ही एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था भी हो।
16:- किसान भाइयों के लिए फसल हेतु बीज, खाद व कीटनाशक खरीददारी हेतु गांव में स्थित सरकारी भवन "खाद व बीज भण्डार गृह" पर ही उपलब्ध हो।
17:- ग्राम्य देवियों के मंदिर जैसे चावड़ मैया, शैडो मैया, पथवारी मैया, राधाकृष्ण मंदिर, ठाकुर बिहारी जी महाराज मंदिर, भोले बाबा मंदिर आदि पूजास्थलों को एक ट्रस्ट के माध्यम से एकीकृत किया जाए। ग्राम्य देवता के मंदिर भी व्यवस्था करनी चाहिए जिसके लिए जगह आवंटित करनी होगी।
18:- रामलीला कमेटी (रामलीला कार्यक्रम की प्रस्तुति करने वाली समिति) और काली कमेटी (पारंपरिक खेलकूद, कलाबाजी की विद्या पट्टेबाजी, तलवार चलाना, सैंप चलाना, आदि। इनको दोनों एकीकृत करके अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाना।
👉ये सब काम हम कर सकते हैं और गांव के प्रति सच्चा प्यार और काम करने और करवाने इच्छा रखते हैं तो। हम सब चाहते कि हमारा गांव सार्वजनिक सुविधाओं से सम्पन्न हो।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
☄️ वर्तमान में गांव उपलब्ध व्यवस्थाएं:-
1- प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (प्राइवेट), स्नातक विद्यालय (प्राइवेट)
2- मंदिर, तालाब, कुएं (तालाब पर घाटों की कमी)
3- अस्पताल (रेगुलर सेवा उपलब्ध नहीं)
4- जल की टंकी ( वर्तमान में सप्लाई बंद है )
5- खाद भंडारगृह (जीर्णोद्धार)
6- सेंट्रल बैंक
7- धर्मशाला (४/ सौभरेय अहिवासी ब्राह्मण समाज, बघेल समाज, प्रजापति समाज, जाटव समाज)
8- ग्राम पंचायत भवन
9- पुस्तकालय (निर्माणाधीन)
10- पेट्रोल पंप (प्राइवेट)
11- कूड़ाघर (उपयोग में नहीं)
12- गांव के अंदर इंटरलॉकिंग सड़क (80% कंप्लीट)
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
👉गांव का जीवन शहरों से ज़्यादा मधुरमय होता है, पांच कारक जो कि महत्वपूर्ण हैं- स्वास्थ्य , शिक्षा, पेयजल, आवास तथा सड़कें। गांव सभी के लिए शांति, प्राकृतिक सौंदर्यता का एक ऐसा स्थान है जहां हर कोई अपने जीवन की सादगी और प्यार भरे रिश्तों का अनुभव कर सकता है। गांव के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साझेदार बनते हैं, जिससे दिलों में अपनापन बढ़ता है। प्रदूषण का स्तर कम होने तथा हानिकारक गैसों का उत्सर्जन न होने के कारण हवा शुद्ध और ताज़ा रहती है ।
गाँवों में रहने वाले लोग ज़्यादातर अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए खेतों में जाते हैं , वे आम तौर पर मेहनती होते हैं और उनका दिन शहरों या कस्बों में रहने वाले ज़्यादातर लोगों की तुलना में बहुत जल्दी शुरू होता है। वे पूरे दिन खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं । गांव के लोगों के जीवन यापन का मुख्य आधार कृषि ही है, लेकिन अब परिवार के लड़के नौकरी व्यवसाय आदि भी करते हैं जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है।
साभार - ओमप्रकाश शर्मा, ग्रामवासी - भरनाकलां ।
संबंधित लिंक...
ब्रजभूमि का सबसे बड़ा वन महर्षि 'सौभरि वन'
आऔ ब्रज, ब्रजभाषा, ब्रज की संस्कृति कू बचामें
ब्रजभाषा लोकगीत व चुटकुले, ठट्ठे - हांसी
-----------------------------------------------------------------

